rescind : रद्द करना, मंसूख करना, निरसन, काट देना, विखंडित करना, निरस्त करना, काट डालना, लोप करना, तोड़ना
Example - The vendor claimed that he had rescinded the contract on the purchaser's failure to comply with the notice to make the payment.
उदाहरण - विक्रेता ने यह दावा किया कि भुगतान करने के नोटिस का अनुपालन करने में क्रेता के विफल रहने के कारण उसने ठेके को रद्द कर दिया था।
May 19, 2010
jolt : आघात, झटका, धक्का, हचकोला
Example - The Finance Minister said that "I believe that the biggest jolt has now passed through the global economy, but it is too early to claim victory, especially while unemployment is still rising in the West."
उदाहरण - वित्त मंत्री ने कहा कि, "मेरा यह मानना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था विशालतम आघात के दौर से गुजर चुकी है, लेकिन समस्या समाप्त हो जाने का दावा करना अभी जल्दी होगा, विशेष रूप से उस समय जब पश्चिमी देशों में बेरोज़गारी अब भी बढ़ रही है "।