nefarious : जघन्य
Example - The defence ministry has accused the rebels of abducting 16 children from a Roman Catholic orphanage in the town on Friday. It described the abduction as a "nefarious act of terrorism" and an "ideal example of the inhumanity of the terrorist outfit". -- BBC News, December 29, 2008
उदाहरण - रक्षा मंत्रालय ने शहर के एक रोमन कैथोलिक अनाथालय से शुक्रवार को 16 बच्चों का अपहरण करने के लिए विद्रोहियों को आरोपी ठहराया है. मंत्रालय ने इस कृत्य को "आतंकवाद का एक जघन्य कृत्य" बताया और कहा कि "आतंकवादी संगठन की निर्दयता का यह एक आदर्श उदाहरण" है. -- बीबीसी समाचार, दिसंबर 29, 2008
February 6, 2010
fiat : हुक्म
Example - India cannot grow the same way as China, though, even if it does pursue low-cost manufacturing just as avidly. India is a functioning democracy, where local governments do battle with New Delhi and small constituencies make their voices heard. The central government cannot rule by fiat, and officials are loath to follow a path that has not been tested as a precedent. -- New York Times, June 3, 2008
उदाहरण - भारत चाह कर भी चीन की तरह विकास नहीं कर सकता भले ही वह अल्प-कीमत में उत्पादन करने में कितना भी उत्सुक क्यों न हो. भारत एक क्रियाशील लोकतंत्र है जहां राज्य सरकारें नई दिल्ली से सामना करती रहती हैं और छोटे निर्वाचन क्षेत्र भी अपनी मांगों की सुनवाई करवा पाते हैं. केंद्र सरकार हुक्म से शासन नहीं कर सकती, और नौकरशाहों की ऐसी अनपरखी राह पकड़ने में झिझक होना स्वाभाविक है. -- न्यूयॉर्क टाइम्स, जून 3, 2008