reticent : झिझक के साथ
Example - Sensitive to the victimization of blacks throughout American history, whites tend to be reticent about criticizing them, especially on racial matters. -- Time Magazine, May 7, 1984
उदाहरण - अमरीका के इतिहास में अश्वेतों के साथ हुए अनवरत अत्याचार के प्रति संवेदनशील श्वेत नागरिक उनकी आलोचना करने में झिझक दिखाते हैं, खासकर जातिभेद के मामलों में. -- टाइम पत्रिका, मई 7, 1984
February 9, 2010
perforce : मजबूरन
Example - Musicians, and most especially Thelonious Monk tend not, as writers do, to write hundreds of letters sharing with intimates what is going on in their hearts or heads. A biography of Monk, perforce, has to rely on the not always reliable, often conflicting, memories of others. -- New York Times, October 15, 2009
उदाहरण - संगीतज्ञ, ख़ास तौर पर थेलोनियस मंक, लेखकों की तरह अपने मित्रजनों के साथ पत्र-व्यवहार में अपने दिलोदिमाग में क्या चल रहा है ज़ाहिर नहीं करते. मजबूरन, मंक की आत्मकथा दूसरों की कच्ची-पक्की याददाश्त के भरोसे ही लिखी जा सकती है. -- न्यूयॉर्क टाइम्स, अक्टूबर 15, 2009