nepotism : भाईभतीजावाद
Example - Kashyap says the Bollywood star system smacks of feudalism and nepotism - children of stars often get preference over new actors. -- "Reality hurts Indian filmmaker", BBC News, 9 February 2005
उदाहरण - कश्यप कहते हैं कि बॉलीवुड सामंतवाद और भाईभतीजावाद से ग्रस्त है - सितारों के बच्चों को अक्सर नए कलाकारों से अधिक पसंद किया जाता है. -- "असलियत से दु:खी भारतीय फिल्मकार", बीबीसी समाचार, ९ फरवरी २००५
February 3, 2012
equable : सौम्य
Example - An equable climate, evidently due to the large area of sea compared with the land, seems to extend over the greater part of the southern hemisphere; and, as a consequence, the vegetation partakes of a semi-tropical character. -- Charles Darwin, The Voyage Of Beagle
उदाहरण - ज़मीन की तुलना में समुद्र का कहीं अधिक क्षेत्रफल होने का प्रत्यक्षतः परिणाम सौम्य मौसम है जो दक्षिणी गोलार्ध के अधिकाधिक भाग पर विस्तृत है; और इसके कारण वहाँ की वनस्पति भी अर्द्ध उष्णकटिबंधीय चरित्र की है। -- चार्ल्स डार्विन, "द वोएज ऑफ बीगल"