अवधेश जी ने सही कहा है।
मैं इसमें यह जोड़ना चाहता हूँ कि आब का मतलब नदी भी होता है जैसे कि दोआब यानि दो नदियों का संगम या मुहाना, पंजाब (पंज + आब) यानि पॉंच नदियों का प्रदेश। आबोहवा मौसम के लिये काम में लिया जाता है जैसे कि हमारे यहॉं की आबो हवा अच्छी है। इसी तरह आबोदाना जल और अन्न के लिये काम में लिया जाता है, जैसे कि बस आबोदाना मिलता रहे यही तमन्ना है। सिंचाई के लिये आबपाशी और सिंचाई शुल्क के लिये आबियाना शब्द पहले बहुत काम में लिया जाता था।