bleb : बुलबुला
Example - One day, as he was bathing her, a bleb of shampoo had streamed into her eye, and she had kept a hand pressed to it for the rest of the day, quailing away from him whenever he walked past. -- Kevin Brockmeier, "Things That Fall From the Sky"
उदाहरण - एक दिन, जब वह अपनी बेटी को नहला रहा था, तो शैम्पू का एक बुलबुला उसकी आँख में चला गया, और उसके बाद दिन भर वह एक हाथ से अपनी आँख को दबाए रही और वह जब भी पास से गुज़रता तो उससे दूर हटती रही। -- केविन ब्रोकमायर, "थिंग्स देट फॉल फ्रोम द स्काइ"
February 4, 2012
nepotism : भाईभतीजावाद
Example - Kashyap says the Bollywood star system smacks of feudalism and nepotism - children of stars often get preference over new actors. -- "Reality hurts Indian filmmaker", BBC News, 9 February 2005
उदाहरण - कश्यप कहते हैं कि बॉलीवुड सामंतवाद और भाईभतीजावाद से ग्रस्त है - सितारों के बच्चों को अक्सर नए कलाकारों से अधिक पसंद किया जाता है. -- "असलियत से दु:खी भारतीय फिल्मकार", बीबीसी समाचार, ९ फरवरी २००५